फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अब भाजपा के हुए कांग्रेस विधायक के करीबी पार्षद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हाथों ली सदस्यता

Sun, 15 Dec 2024 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Satna News: पार्षद मनीष टेकवानी कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के करीबी माने जाते थे। विधानसभा चुनाव के दौरान मनीष विधायक कुशवाहा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार करते नजर आए थे। लेकिन इस घटनाक्रम ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस के पार्षद मनीष टेकवानी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना नगर निगम के वॉर्ड-20 से कांग्रेस के पार्षद मनीष टेकवानी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ सिंधी समाज के बड़े नेता गोपी आहूजा ने भी भाजपा का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण समारोह खजुराहो स्थित आवास पर हुआ, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सतना की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

 
राजनीतिक हलचल ने पकड़ी रफ्तार
सतना में बीते दिनों से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज थी। कांग्रेस पार्षद मनीष टेकवानी के अचानक गायब होने की खबरों ने पहले ही कई अटकलों को जन्म दे दिया था। स्थिति तब स्पष्ट हुई जब उनकी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के साथ सदस्यता ग्रहण करने की तस्वीरें वायरल हुईं।
 
महापौर और निगम अध्यक्ष की अहम भूमिका
मनीष टेकवानी को भाजपा में शामिल कराने में सतना के महापौर योगेश ताम्रकार और निगम अध्यक्ष पालन चतुर्वेदी का अहम योगदान माना जा रहा है। उनके प्रयासों से कांग्रेस के इस युवा पार्षद ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

 
कांग्रेस विधायक के करीबी रहे हैं टेकवानी
पार्षद मनीष टेकवानी कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के करीबी माने जाते थे। विधानसभा चुनाव के दौरान मनीष विधायक कुशवाहा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार करते नजर आए थे। लेकिन इस घटनाक्रम ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।


 
सतना की राजनीति में कांग्रेस पार्षदों का भाजपा में शामिल होना नई बात नहीं है। मनीष टेकवानी से पहले भी कई पार्षद कांग्रेस छोड़कर भाजपा का हिस्सा बन चुके हैं। इसे सतना में भाजपा की सियासी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
 
38 वोट से जीता था चुनाव
वॉर्ड-20 से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मनीष टेकवानी ने 2022 में नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार मिश्रा को 38 वोटों से हराया था। मनीष को कुल 1443 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील मिश्रा को 1405 वोट हासिल हुए थे।
 
सिंधी समाज के बड़े चेहरे भी भाजपा में शामिल
पार्षद मनीष टेकवानी के साथ सतना के सिंधी समाज के प्रमुख नेता गोपी आहूजा ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इसे भाजपा का बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है। सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पार्षद मनीष टेकवानी और गोपी आहूजा का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर सतना महापौर योगेश ताम्रकार और निगम अध्यक्ष पालन चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
राजनीतिक प्रभाव
कांग्रेस के पार्षद के भाजपा में शामिल होने से सतना की सियासत गरमा गई है। भाजपा इसे अपनी सफलता मान रही है, जबकि कांग्रेस इसे ‘राजनीतिक जोड़-तोड़’ करार दे रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें