फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: जंगली जानवर के सींग और गांजे की तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Mon, 23 Jun 2025 05:21 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वन्यजीव और मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार सांभर के सींग और 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी पर वन्यजीव संरक्षण और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से जप्त की सींग और गांजा (फोटो : अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के चित्रकूट अंतर्गत धारकुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव से संबंधित अवैध तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चार सांभर (वन्यजीव) के सींग और 310 ग्राम गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक जंगल में पाए जाने वाले सांभर (एक संरक्षित वन्यजीव) के सींगों की तस्करी कर रहा था। भारत में सांभर को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित श्रेणी में रखा गया है, और इसके किसी भी अंग की खरीद-फरोख्त या संग्रह अवैध मानी जाती है। आरोपी के पास से चार सींग बरामद होना वन्यजीव तस्करी का स्पष्ट संकेत है।

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन


गांजा भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपी के पास से 310 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) भी बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी तस्कर गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस की तत्परता से मिली सफलता
इस कार्रवाई में धारकुंडी थाना प्रभारी शैलेन्द्र पटेल और उनकी पुलिस टीम ने साहसिक भूमिका निभाई। नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने समय रहते तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीव अंगों की तस्करी या मादक पदार्थों की गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियां न सिर्फ कानून के खिलाफ हैं, बल्कि पर्यावरण और समाज के लिए भी घातक है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें