फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पन्ना के युवक की दमोह में तौलिया से गला घोंटकर हत्या, पहाड़ी पर मिला शव, पास पड़ी थी शराब की बोतल

Mon, 23 Jun 2025 05:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के दमयंती पुरम में पहाड़ी पर एक युवक का गला घोंटा शव मिला। मृतक की पहचान पन्ना निवासी दयाराम लोधी के रूप में हुई। मौके से शराब की बोतलें मिलीं, हत्या में साथियों की भूमिका की आशंका। पुलिस ने जांच शुरू कर परिजनों को सूचना दी है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले दमयंती पुरम में पहाड़ी पर सोमवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस के साथ सीएसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और अज्ञात शव की शिनाख्त का प्रयास किया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसमें पता चला कि युवक की गला घोटकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान पन्ना जिला निवासी के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मृतक दो दिन से घर से निकला हुआ था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी मराहार दमयंती पुरम में वन विभाग की पहाड़ी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी, देहात थाना टीआई रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका आनंद कुमार पहुंचे। अज्ञात मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया उसके गले में एक ऑरेंज कलर की तोलिया फंसी थी और आसपास शराब की बोतल पड़ी थी। मृतक की शिनाख्त रिछी थाना सिमरिया जिला पन्ना निवासी दयाराम पिता कुद्दूलाल लोधी (25) के रूप में हुई। घटना के संबंध में जब परिजनों से पुलिस ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि दो दिन पहले दयाराम घर से निकला था। उससे बातचीत हो रही थी, लेकिन यह नहीं बता रहा था कि वह कहां है। मौके पर डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, एफएसएल की टीमों ने पहुंचकर बारीकी से जांच की। शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है।पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दमोह में पहली बारिश ने खोल दी विकास के दावों की पोल, जलभराव और दलदल में फंसे लोग

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। पहाड़ी पर आसपास शराब की बोतल भी मिली है। इससे यह भी अंदेशा है कि मृतक के साथ कुछ और भी लोग होंगे और शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके दमोह पहुंचने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें