फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: खाद वितरण केंद्र पर हंगामा, नकली टोकन बांटकर किसानों से ठगी, चक्काजाम के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 01:47 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

मैहर के कटिया खाद वितरण केंद्र पर एक युवक ने किसानों से 100-100 रुपए लेकर नकली टोकन बांट दिए। असली-नकली टोकन का फर्क पता चलते ही किसानों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खाद पर ठगी , आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर में लगातार गहराते खाद संकट के बीच किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। शुक्रवार को कटिया स्थित खाद वितरण केंद्र पर नकली टोकन बांटे जाने का मामला सामने आया। इसके बाद किसानों ने जमकर हंगामा किया और चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


कटिया खाद वितरण केंद्र में सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान लाइन में लगे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने किसानों से 100-100 रुपए लेकर नकली टोकन बांट दिए। जब किसानों को असली और नकली टोकन का फर्क पता चला तो आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  
 
नाराज किसानों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी समय पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं, जिससे किसान लगातार परेशान हो रहे हैं और खाद के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कैसे चमकेगी नेता पुत्रों की राजनीति? भाजपा में बड़े पद मिलने पर रोक, इस्तीफे भी लिए, नई नीति का संदेश क्या
विज्ञापन


सूचना पर कार्रवाई की
मुख्तार खान, प्रभारी खाद वितरण केंद्र कटिया ने बताया कहा कि केंद्र पर सुबह से ही भारी भीड़ थी। इसी बीच कुछ लोगों ने किसानों से ठगी की कोशिश की। जैसे ही जानकारी मिली, प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई की। आगे से ऐसी घटना न हो, इसके लिए सख्त व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें: कई साल से अफेयर, प्रेमी की बाहों में थी चार बच्चों की मां, बेटे ने पकड़ा; फिल्मी ड्रामे का वीडियो
 

 

 

आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें