फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना की बेटी प्रिया का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन, MPPSC परीक्षा में हासिल की प्रदेश में छठवीं रैंक

Sun, 09 Nov 2025 12:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

MPPSC Result 2023 : प्रिया साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से हैं, उनके पिता नारियल व प्रसाद की दुकान चलाते हैं। इससे पहले वह डिस्ट्रिक्ट लेबर ऑफिसर के पद पर रीवा में पदस्थ थीं। परिणाम आते ही गांव में जश्न का माहौल बन गया और प्रिया का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
सतना की बेटी प्रिया अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2023 के फाइनल परिणाम में सतना जिले की प्रतिभाशाली बेटी प्रिया अग्रवाल ने प्रदेशभर में छठवां स्थान हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। बिरसिंहपुर की रहने वाली प्रिया अब डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई हैं। प्रिया ने अपने माता-पिता के साथ जिले का नाम भी बढ़ाया है।
विज्ञापन




साधारण परिवार से निकली असाधारण सफलता
प्रिया अग्रवाल के पिता विजय अग्रवाल बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ शिव मंदिर के पास नारियल-प्रसाद की दुकान चलाते हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली प्रिया ने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतरता के दम पर यह मुकाम हासिल किया। प्रिया की यह पहली बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि नहीं है। इससे पहले वह डिस्ट्रिक्ट लेबर ऑफिसर पद पर चयनित हो चुकी थीं और वर्तमान में रीवा जिले में पदस्थ थीं। अब यह बड़ी उपलब्धि एक बार फिर हासिल की है।
विज्ञापन


गांव में जश्न, घर पहुंची बेटी का हुआ भव्य स्वागत
जैसे ही MPPSC का परिणाम घोषित हुआ। प्रिया के डिप्टी कलेक्टर बनने की खबर गांव पहुंची। पूरा बिरसिंहपुर गांव जश्न में झूम। उठा गांववालों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी मनाई। वहीं प्रिया के घर पर लोगों का तांता लग गया। रीवा से अपने निवास पहुंचीं। प्रिया का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। गांव के लोगों ने कहा कि प्रिया ने यह साबित किया है कि संकल्प और मेहनत से कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है।

ये भी पढ़ें- राहुल ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, बोले- BJP ने एमपी में भी वोट चोरी की, SIR से कर रहे कवर
विज्ञापन


प्रिया ने कहा मेरी सफलता मेरे माता-पिता और गुरुजनों को समर्पित
प्रिया अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार को दिया। उन्होंने कहा पापा ने कभी परिस्थितियों को बाधा नहीं बनने दिया। उनकी मेहनत और मम्मी का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। प्रिया का कहना है कि निरंतर पढ़ाई, आत्म-अनुशासन और सकारात्मक सोच ही इस परीक्षा में सफलता का मूलमंत्र है। लगे रहें सफलता जरूर मिलेगी।

प्रदेशभर से मिल रही शुभकामनाएं
MPPSC 2023 परीक्षा में प्रिया के छठवां स्थान हासिल करने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। जिले के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें