फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना में एक ही परिवार के चार लोगों का मिला शव, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

Wed, 10 Jul 2024 12:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश के सतना शहर में बड़ी घटना हुई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों का घर में शव मिला है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना शहर के नजीराबाद में चार शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। सतना शहर के नजीराबाद में महिला और उसके दो बच्चों की घर के अंदर धारदार हथियार से कथित हत्या कर दी गई। परिवार के मुखिया राजेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

विज्ञापन


आशंका है कि पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। एसपी आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सतना शहर की सिटी कोतवाली अंतर्गत नजीराबाद में धारदार हथियार से संगीता चौधरी और उसके दो बेटों निखिल और ऋषभ चौधरी की हत्या कर दी गई। जबकि पति राकेश चौधरी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राकेश चौधरी शहर के पास ग्राम तिघरा का रहने वाला था। वह सतना में रहकर मजदूरी करता था। उसने नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास कैदी प्रजापति के घर पर कमरा किराए पर लिया था। कल ही यह परिवार नजीराबाद में रहने के लिए आया था। आज सुबह कमरे में महिला और उसके बेटों की खून से लथपथ लाशें मिलीं, जबकि राकेश रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी आशुतोष गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस बड़ी वारदात की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें