फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: UP के प्रेमी ने कठवरिया जंगल में की थी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Dec 2022 08:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

प्यार में पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमिका को घुमाने ले जाने के बहाने जंगल में ले गया था। मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामला सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र स्थित कठवरिया जंगल का है।
विज्ञापन
प्रेमिका की गला दबाकर हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मैं पागल प्रेमी आवारा' ऐसा ही एक पागल प्रेमी अपनी प्रेमिका से बेहद प्यार करता था। लेकिन प्रेमी का प्यार प्रेमिका के ऊपर शंका पर बदलता जा रहा था। गुस्साए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने की योजना बना डाली और उसे जंगल में ले जाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बता दें, सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवरिया के जंगल में 11 दिसंबर को एक 22 साल की अज्ञात युवती का शव पुलिस को मिला, जिसके बाद पुलिस मृतक युवती की पहचान में जुट गई। युवती की पहचान आरती प्रजापति के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के पिपरौधा ग्राम की निवासी थी। इसके बाद पुलिस पोस्टमॉर्टम पंचनामा कार्रवाई की और रिपोर्ट में सामने आया कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस युवती की हत्या के संदेह में आरोपी की तलाश में जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रमोद साहू (23) नामक युवक निवासी ग्राम मौदहा नई बस्ती फतेहपुर जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश को शक के आधार पर हिरासत में लिया।

जब पुलिस ने प्रमोद साहू से कड़ाई से पूछताछ की तो प्रमोद ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि मैं आरती प्रजापति को पिछले चार साल से जानता हूं और उसे मैं बेहद प्रेम करता था, लेकिन उसका किसी और लड़के से संपर्क हो गया था, जिसके लिए हमने कई बार आरती को समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। तब मैं आरती को बहला-फुसलाकर अपनी दो पहिया वाहन में घुमाने लेकर आ गया और कठवरिया के जंगल में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को छोड़कर वहां से चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें