फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: गरीबों के निवाले पर डांका, वजन बढ़ाने के लिए गेहूं भंडारण में मिलाते थे रेत-मिट्टी, छह पर FIR दर्ज

Thu, 02 Feb 2023 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में गरीबों के निवाले पर डांका डालने का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, बांधा स्थित साइलो में वजन बढ़ाने के लिए गेहूं भंडारण में रेत-मिट्टी मिलाते थे। मामले में छह लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
 
विज्ञापन
सेल्समैन और गेहूं भंडारण स्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले में गरीबों के निवाले में डांका डालने का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला पिपरोखर गांव स्थित सरकारी उचित मूल्य की दुकान का है। यहां दो महीने से गरीबों को मिलने वाला राशन नहीं बांटा गया था। जब हितग्राही ने विक्रेता से  राशन न मिलने पर सवाल किया तो सेल्समैन ने अपना आपा खो दिया।

विज्ञापन


हितग्राही से न केवल अभद्रता और गाली-गलौज की, बल्कि राशन कार्ड और पात्रता पर्ची  तक छीनकर फाड़ दी। सेल्समैन की पूरी करतूत मोबाइल में कैद हो गई। हितग्राही ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी। सोशल मीडिया में वारयल वीडियो के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आया और आनन-फानन मामले की जांच करने पहुंचे।

मामले में खाद्य विभाग ने न केवल सरकारी उचित मूल्य की दुकान को निलंबित कर दिया, बल्कि साढ़े चार लाख का घोटाला भी पकड़ा। जो राशन गरीबों को भेजा गया, उसे बांटा नहीं गया। पिपरोखर कि दुकान को नजदीकी सरकारी उचित मूल्य की दुकान पथरौधा में संलग्न कर दिया गया है और सरकारी दस्तावेज फाड़ने पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन


वजन बढ़ाने के लिए गेहूं भंडारण में मिलाते थे रेत-मिट्टी...
सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना अन्तर्गत बांधा गांव स्थित साइलो में गेहूं पर मिलावट का वीडियो वायरल होने का मामला तूल पकड़ चुका है। खबर दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने संयुक्त जांच टीम गठित थी। इसी टीम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अब आरोपियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया। नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधन की शिकायत पर रामपुरबघेलान थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बांधा में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया गेहूं भंडारित है, जिसका भंडारण साइलो बैग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया गया है। इसी साइलो से गेहूं में रेत और मिट्टी के मिलावट की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसकी खबर प्रमुखता से दिखाई गई थी। मामला तूल पकड़ा और जिला कलेक्टर ने खाद्य विभाग, बेयर हाउस कार्पोरेशन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई। जांच में आरोप प्रमाणित मिले, जांच टीम के सामने वीडियो बनाने और वायरल करने वाला पूर्व कर्मचारी आयुष पांडेय भी सामने आया और जांच टीम के सामने पूरे राज खोले। इन्हीं बयानों को आधार मानकर जांच टीम ने जांच प्रतिवेदन बनाया और रामपुरबघेलान थाने में अपराधिक मामला दर्ज कराया गया।

डीएम नान दिलीप सक्सेना की शिकायत पर रामपुरबघेलान थाने में ज्योति दास, ब्रांच मैनेजर साइलो बैग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आयुष पांडेय, महेश नामदेव, गिरीश पांडेय, ज्ञानेंद्र कुशवाहा और पुष्पेंद्र पांडेय के खिलाफ आईपीसी की धारा-420, 417, 511, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच टीम ने वीडियो बनाने वाले आयुष पांडेय को भी आरोपी बनाया है, हालांकि जांच टीम ने मिलावट वाले गेहूं की न तो जप्ती बनाई और न ही मिलावटी गेहूं कहां भेजा गया इसका उल्लेख किया। पुलिस की माने तो जांच प्रतिवेदन और शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे मामले की विवेचना पुलिस करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें