फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: वृद्धा की हत्या की गुत्थी सुलझी, चोरी के लिए किरायेदार ने की थी हत्या, 14 माह बाद आरोपी पन्ना से गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 08:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले में 14 महीने पहले हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वृद्धा की हत्या उसके किरायेदार ने ही जेवरात चोरी करने की नियत से की थी। हत्या की वारदात के 14 महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या का कातिल 14 महीने बाद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले में 14 महीने पहले हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वृद्धा की हत्या उसके मकान में रहने वाले किरायेदार ने ही जेवरात चोरी करने की नियत से की थी। हत्या की वारदात के 14 महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डालीबाबा मोहल्ले में 11 फरवरी 2021 को एक वृद्ध महिल की घर में लाश मिली थी, मृत महिला की पहचान रामदुलारी सिंह के रूप में हुई थी। महिला घर में अकेली रहती थी, उसके चारों बेटे बाहर रहते थे। जानकारी में यह बात सामने आई थी कि किराये के मकान में रहने वाले सुनील पांडेय की वृद्ध महिला से काफी जान पहचान थी और 10 फरवरी को सुनील ने महिला के अलमारी की चाबी चोरी की थी और नगदी और जेवरात चोरी कर रहा था। जिसकी भनक महिला को लग गई थी। किरायेदार ने पकड़े जाने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। 
 
पुलिस की तफ्तीश में किरायेदार सुनील का गुनाह सामने आया, लेकिन वह फरार था। पुलिस ने वारदात के 14 महीने बाद आरोपी सुनील को गिरफ्तार में ले लिया है। आरोपी पन्ना जिले का रहने वाला है, फरारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए छतरपुर में छिपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें