फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना में बैरंग लौटी बरात: छेड़छाड़ की बात पर भिड़े घराती-बराती, चाचा घायल, नाराज दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Thu, 12 May 2022 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्य प्रदेश के सतना में एक बरात बिना दुल्हन को लिए रवाना हो गई। दुल्हन ने वरमाला के बाद शादी से इनकार कर दिया था। दुल्हन की नाराजगी ये थी बरातियों ने उसके चाचा से मारपीट कर दी थी, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। विवाद वधू पक्ष की लड़कियों छेड़छाड़ की बात पर हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
दुल्हन ने वरमाला के बाद शादी से इनकार कर दिया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना में दुल्हन ने वरमाला के बाद शादी से इनकार कर दिया था। बरातियों से विवाद के बाद उसके चाचा घायल हो गए, जिससे दुल्हन नाराज हो गई। विवाद वधू पक्ष की लड़कियों छेड़छाड़ की बात पर हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमा ग्राम में देर रात विवाह के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। दरअसल वर पक्ष ने वधू पक्ष की महिलाओं एवं बेटियों के साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद में वधू पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि कैमा ग्राम निवासी गोरेलाल चौधरी ने अपनी भतीजी की शादी छेदीलाल चौधरी पिता श्रीराम चौधरी निवासी दिधौध के साथ तय की थी। 10 मई की रात दूल्हा गाजे बाजे के साथ दुल्हन के घर बरात लेकर पहुंचा, वहीं दूल्हे पक्ष ने दुल्हन के परिवार की महिलाओं एवं बेटियों के साथ छेड़खानी की जिसको लेकर दुल्हन के परिजनों ने इसका विरोध किया। दूल्हे पक्ष से आए बरातियों ने दुल्हन पक्ष पर हमला बोल दिया और दुल्हन पक्ष के करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को लाठी डंडे से मार-मार घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना में दुल्हन के चाचा गोरेलाल के ऊपर हमला होने से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, वहीं बारात वापस लौट गई। दरअसल दुल्हन के माता-पिता का स्वर्गवास हो जाने के बाद उसका पालन-पोषण चाचा ने ही किया था। शादी के दौरान चाचा गोरेलाल पर हमला होने से नाराज दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें