फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना में सुरक्षा पर सवाल: आधी रात को वन स्टॉप सेंटर से तीन बालिकाएं हुईं फरार, उलझन में आई पुलिस; तलाश जारी

Mon, 27 Apr 2026 04:41 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

One Stop Centre escape: जवाहर नगर के वन स्टॉप सेंटर से तीन नाबालिग खिड़की तोड़कर फरार हो गईं। सवाल ये है कि सुरक्षा कैसे टूटी? तीनों को सीसीटीवी और चौकीदार के बावजूद भी क्यों नहीं रोका जा सका? पुलिस क्या कर रही है? क्या बालिकाएं सुरक्षित मिलेंगी? आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
टूटी खिड़की दिखाता गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना शहर के जवाहर नगर स्थित वन स्टॉप सेंटर से 27 अप्रैल की देर रात तीन नाबालिग बालिकाएं खिड़की तोड़कर फरार हो गईं। घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ, जिसके बाद केंद्र प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस ने बालिकाओं की तलाश तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के आदेश पर वन स्टॉप सेंटर में अस्थायी आश्रय दिया गया था। इनमें से एक बालिका उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है, जबकि अन्य दो सतना जिले के पौराणिक टोला और रामपुर बघेलान क्षेत्र की निवासी हैं।

बताया जा रहा है कि बालिकाएं जिस डोरमेट्री में रह रही थीं, उसकी पीछे की खिड़की को तोड़कर एक-एक कर बाहर निकलीं और परिसर से फरार हो गईं। केंद्र में सीसीटीवी कैमरे और मुख्य द्वार पर चौकीदार की तैनाती होने के बावजूद, पीछे की ओर स्थित सीएम राइज स्कूल के मैदान की दिशा से भागने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: छिंदवाड़ा में नींद का झोंका या रफ्तार का कहर?: हज यात्रियों को छोड़कर लौट रही कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत

घटना की सूचना मिलते ही वन स्टॉप सेंटर की अधीक्षिका नीता श्रीवास्तव ने पुलिस को जानकारी दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं। साथ ही स्मार्ट सिटी और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बालिकाओं के परिजनों और परिचितों से संपर्क कर संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि तीनों बालिकाओं को पहले भी घर से भागने के मामलों में पुलिस द्वारा दस्तयाब कर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच करते हुए बालिकाओं को सुरक्षित बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें