फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा का सतना में बेला से प्रवेश, MLA ने पादुका राज्यमंत्री को सौंपी

Tue, 01 Aug 2023 07:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

संत शिरोमणि रविदास जी समरसता यात्रा ने ग्राम बेला से सतना जिले की सीमा में प्रवेश किया। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल और जिला पंचायत रामखेलावन कोल की अगुवाई में ढोल-नगाड़े और कलश यात्रा पुष्पवर्षा से समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
समरसता यात्रा का सतना में बेला से प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से चलकर संत रविदास समरसता यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे ग्राम बेला से सतना जिले की सीमा में प्रवेश किया। रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने अपने सिर पर धारण की हुई चरण पादुका राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल को सौंपी। यहां से मंत्री पादुका को सिर पर रखकर आगे के लिए चले।

विज्ञापन


राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने संत रविदास यात्रा के साथ चल रहे रथ में स्थापित संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान जिले की सीमा की ग्राम पंचायत की पवित्र मिट्टी और जल रथयात्रा में संग्रहित किया।

विज्ञापन


यहां से ढोल-नगाड़े के साथ समरसता यात्रा बेला से राष्ट्रीय राजमार्ग होकर अमरपाटन के लिए रवाना हुई। राजमार्ग के रास्ते में पड़ने वाले गांवों में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और कलश दिखाकर यात्रा का स्वागत किया। साथ ही साधु-संतों का सम्मान कर समरसता भाव का संकल्प लिया।
विज्ञापन




अमरपाटन परिषद कार्यालय के समीप जनसभा हुई। संत समाज का शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। समरसता यात्रा का रात्रि विश्राम सतना नगर में हुआ। इसके पूर्व हनुमान नगर नई बस्ती के मंगल भवन में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें