फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर गिरफ्तार, रीवा लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Wed, 04 Oct 2023 08:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Satna News: सतना जिले में रीवा लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने घूसखोर इंस्पेक्टर को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त रीवा की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर एसजीएसटी विभाग के कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता खेमचंद शर्मा से एसजीएसटी विभाग के कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता ने जीएसटी नंबर और शोरूम की लोकेशन को वेरीफाई करने की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


इस बात की शिकायत लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ को की गई थी। उन्होंने इस शिकायत का सत्यापन कराया तो यह बात सत्यापित हुई कि वास्तविकता में आरोपी संतोष कुमार गुप्ता द्वारा दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

बता दें कि इस पर बुधवार को ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई थी। वहीं, आरोपी संतोष कुमार गुप्ता को शिकायतकर्ता खेमचंद शर्मा से दो हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। कार्रवाई में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक, सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें