फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: मैहर के बाद अब सतना में दरिंदगी का शिकार हुई पांच वर्षीय मासूम, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 10:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Satna News: सतना जिले में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी हाल ही में दुष्कर्म के ही मामले में जेल से सजा काटकर लौटा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर के बाद सतना जिले में एक मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। दुष्कर्म मामले में जेल से सजा काटकर आए आरोपी ने पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना बुधवार शाम की है। पीड़ित को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी शाम करीब 5:30 बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता दिखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी और बच्ची को थाने ले आई। यहां बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अपनी दादी के साथ रहती है। ये भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं। वहीं आरोपी का नाम राकेश वर्मा (35) है। वह हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें