फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: पति की मौत के 11 घंटे बाद पत्नी ने भी त्याग दिया शरीर, एक साथ जली दो चिताएं

Thu, 01 Jun 2023 05:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्य प्रदेश के सतना में 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पति वियोग से दुखी उनकी पत्नी ने 11 घंटे के भीतर शरीर त्याग दिया। जब परिवार से दो अर्थियां एक साथ उठी तो पूरे इलाके में मातम पसर गया।  
 
विज्ञापन
सतना में पति-पत्नी ने 11 घंटे के अंतर से शरीर त्यागा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार को ऐसा नजारा देखने को मिला जो आमतौर पर दुर्लभ ही है। ताला में पति-पत्नी के प्रेम का जीवंत उदाहरण देखने को मिला। पति की मौत के 11 घंटे बाद ही पत्नी ने भी शरीर त्याग दिया। दोनों की अर्थी एक साथ उठी। दोनों का अंतिम संस्कार भी एक साथ किया गया। इस घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया है।  

विज्ञापन


मामला अमरपाटन के ताला थाना अंतर्गत बाजार टोला का है। 87 वर्षीय रिटायर्ड कम्पाउंडर हरिशंकर द्विवेदी का बुधवार की शाम 6:00 बजे निधन हो गया था। अगले दिन अंतिम संस्कार होना था। उनकी पत्नी पति वियोग नहीं सह सकी और अंतिम संस्कार से पहले सुबह 5:00 बजे उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया। जब यह खबर क्षेत्र में फैली तो हर कोई इस अंतिम यात्रा में शामिल होने को आतुर दिखा। ताला बजरहा टोला से एक साथ पति-पत्नी की अंतिम यात्रा निकली तो परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की आंखें द्रवित हो उठी।

इस उम्र में भी दोनों हमेशा साथ रहते थे
परिजनों का कहना है कि किसी भी कार्यक्रम में या कहीं पर भी जाना होता था तो दोनों पति-पत्नी हमेशा साथ रहते थे। मुक्तिधाम पहुंचकर दोनों के शव एक ही चिता पर रखे गए। एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


अटूट प्रेम की मिसाल पेश की
स्थानीय नागरिक मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि पति-पत्नी दोनों का स्वभाव निहायत ही मधुर था। क्षेत्र के हर व्यक्ति से वे बड़े प्रेम से व्यवहार करते थे। दोनों के अटूट प्रेम की हर कोई मिसाल देता था। उनकी मौत से हम सभी दुखी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें