फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना डबल मर्डर: पहले युवक को कार से कुचला, फिर प्रेमी युगल को मार दी गोली

Tue, 19 Jan 2021 12:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
विज्ञापन
ऑनर किलिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जिले में एक प्रेमी युगल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अभी आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। जानकारी के मुताबिक, जिले के एक इलाके में प्रेमी जोड़ा कार में सवार होकर चित्रकूट की ओर जा रहा था, तभी दिनदहाड़े किसी ने उन्हें गोली मार दी। यह घटना शहर में आग की तरह फैल गई, जिससे लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन


  
 

 

पुलिस को है ऑनर किलिंग की आशंका 

युवती को मारी गोली - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को आशंका है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। ऐसे में पुलिस प्रशासन सचेत हो गई है और मामले की जांच कर हत्यारों का पता लगा रही है। इसके लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार को सतना के नया गांव थाना क्षेत्र के पास की है। इस दोहरे हत्याकांड में मृतक युवक की पहचान एक भाटिया शराब कंपनी के मैनेजर अनुज दिक्षित जबकि मृतक युवती अनुज की सहयोगी थी।
विज्ञापन

डबल मर्डर की वजह का पता लगा रही पुलिस 

ऑनर किलिंग के तहत किया डबल मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि दोनों रविवार की दोपहर 3 बजे कार में सवार होकर सतना से चित्रकूट की ओर जा रहे थे। तभी दूसरी कार में कुछ अज्ञात लोग आ गए। उन्होंने प्रेमी जोड़े की कार रुकवाने की कोशिश की। इस बीच उन्होंने गोलियां चला दी, जिससे कार थोड़ी दूर जाकर पटल गई। इस दौरान अपराधियों ने युवक को अपनी कार से कुचल दिया और फिर दोनों को ही गोली मारकर मौके से फरार हो गए। सरेआम हत्या की वारदात से जिले में सनसनी फैल गई है। इस डबल मर्डर की सूचना मिलते ही सतना जिले के एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार जैन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना का जायजा लिया। वहीं फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए बुलाई गई। पुलिस डबल मर्डर की वजह का पता लगाने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें