फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: सांसद ने वंदे भारत पायलट को माला पहनाया,कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को भेजी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Tue, 17 Oct 2023 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Satna News: सतना सांसद व सतना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह को भाजपाइयों की भीड़ के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने पहुंचना महंगा पड़ गया। कांग्रेस उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग जा पहुंची है।
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना में रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से चलकर रीवा जाने के लिए सतना पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस का सतना सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद गणेश सिंह ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वागत किया था। इस दौरान उनके साथ तमाम भाजपाई भी थे। सांसद ने वंदे भारत के स्वागत कार्यक्रम की तस्वीरें अपनी फेसबुक पर शेयर भी की थीं।

विज्ञापन


अब यह स्वागत शिकायती मामला बनता जा रहा है। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव बैरागी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। बैरागी ने आयोग को प्रेषित शिकायत में कहा है कि सांसद अपने साथ भाजपाइयों की भीड़ लेकर स्टेशन गए। भाजपाई गले मे भाजपा का दुपट्टा डाले हुए थे, जिसमें चुनाव निशान बना हुआ था।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट (ड्राइवर) को फूल माला भी पहनाई। उन्होंने इसे अपनी फेसबुक पर शेयर कर प्रचारित भी किया। यह सब आदर्श आचरण संहिता के विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें