फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: व्यापारी को मिली जान से मारने की धमकी, वॉइस मैसेज में कहा- मूसेवाला को मारी थी छह गोलियां, तुझे 10 मारूंगा

Mon, 09 Jan 2023 04:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना के एक व्यापारी को जान से मारने की धमकी मिली है। व्यापारी के मोबाइल पर एक फोन आया था, जिसमें आरोपी ने उसे धमकाते हुए 10 गोलियां मारने की बात कही। 
विज्ञापन
व्यापारी को मिली जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना में एक शख्स के वाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। शख्स आनन-फानन में पुलिस के पास पहुंचा और पूरी बात बताई। उसने बताया कि मैसेज और कॉल करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, उसने कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को छह गोलियां मारी थीं और मुझे 10 गोलियां मारेगा।
विज्ञापन


सतना शहर के टिकुरिया टोला निवासी मोबाइल शॉप के दुकानदार जेपी गुप्ता को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें उसने कहा कि मैंने तेरे नाम की सुपारी ली है, तेरा काम तमाम होने वाला है, पंजाब के सिद्धू मूसेवाला को जानते होगे मैंने उसको छह गोली मारी थी, तेरे को 10 गोली मारूंगा, मैं कल तेरा काम तमाम कर दूंगा, ऐसा कहते हुए अज्ञात कॉल के जरिए पीड़ित युवक के पास व्हाट्सएप में उसकी फोटो भेज कर उसमें क्रॉस का चिन्ह लगा दिया, जिसके बाद डरे सहमे जेपी गुप्ता ने मामले की एफआईआर कोलगवां थाने में दर्ज कराई।

पीड़ित जेपी गुप्ता ने बताया कि मुझे फोन आया और पहले उसने दोस्तों जैसे बात की। फिर कहा कि मैं तुझे जानता हूं और तुमसे मिल भी चुका हूं, फिर अचानक वह मुझे धमकी देने लगा और कहा मैंने तेरे नाम की सुपारी ली है, मैंने सिद्धू मूसेवाला को छङ गोली मारी थी तुझे 10 गोली मारूंगा।
विज्ञापन


धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि मैं तुझे जान से मार दूंगा, तेरा एटीट्यूड मुझे पसंद नहीं है, तेरे लिए मुझे 12 लाख रुपये की सुपारी मिली है। उसकी बातें सुनकर मैं डर गया और अपने कुछ परिचित लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद अपने मित्रों के साथ में कोलगवां थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है, वहीं कोलगवां पुलिस केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कॉलर को तलाश रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें