फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बीजेपी मेयर ने कमिश्नर को दी औकात में रहने की धमकी, अनुशासन सिखाया तो अच्छा नहीं होगा

Sat, 18 Nov 2017 06:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
ममता पाण्डेय, बीजेपी मेयर, सतना - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए कानून व्यवस्था को पुख्ता बनाने की बात करते हैं। वहीं सतना से बीजेपी की मेयर ममता पाण्डेय एक महिला कमिश्नर प्रतिभा पाल को अमर्यादित भाषा में सार्वजनिक तौर पर अपमानित कर रही हैं। एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें ममता पाण्डेय कमिश्नर को औकात में रहकर बात करने की धमकी देती हुईं देखी जा सकती है। यहीं नहीं ममता पाण्डेय अनुशासन के सवाल पर प्रतिभा पाल अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रही हैं। 
विज्ञापन


#WATCH MP: Satna Mayor Mamta Pandey reprimands Commissioner Pratibha Pal at a meeting, says, 'don't teach me discipline, I'm post graduate' pic.twitter.com/fP4RaFPKQj— ANI (@ANI) November 18, 2017


दरअसल शुक्रवार को भूमि आवंटन के मुद्दे पर कमिश्नर प्रतिभा पाल से झगड़ पड़ीं। उन्हें ये भी ध्यान नहीं रहा कि ये एक सार्वजनिक कार्यक्रम था और पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया। वीडियो में सतना नगर निगम से बीजेपी की मेयर ममता पाण्डेय को धमकी देते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में सुना जा सकता है कि भाषा शैली के संदर्भ पर बात हो रही है जिसमें ममता पाण्डेय प्रतिभा पाल से कह रही हैं, "मुझे मत बताइए। आप अपनी भाषा शैली पर आइए। आई एम पोस्ट ग्रेजुएट (मैंने एमए की पढ़ाई की है)। मुझे अनुशासन मत सिखाइए। बार-बार मत सिखाना, ठीक नहीं होगा तुम्हारा, अनुशासन सिखाया तो। औकात में रहकर बात करना।" 
विज्ञापन


 

यह बहस सामाजिक आवास विकास कार्यक्रम (एसएचडीपी) के दौरान हुई, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए 273 घरों को आवंटित किया जाना था। 

सवाल यह है कि अगर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी के जन प्रतिनिधि प्रतिष्ठित सरकारी अधिकारियों को खुलेआम यूं धमकी देंगे तो क्या प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर किया जा सकेगा? 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें