फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: मैहर बायपास पर ट्रक के पहियों के नीचे आई बाइक, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

Sun, 02 Jul 2023 02:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना-मैहर बायपास पर बाइक सवार फिसलकर ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा गंभीर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सतना में ट्रक के नीचे आई बाइक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना-मैहर बायपास पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया जिससे वाहनों की लाइन लग गई। वहीं महिला का बेटा भी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात सतना-मैहर बायपास पर ट्रक के पहिये के नीचे कुचल जाने के कारण बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान फूलमती केवट (40) निवासी गोबरांव थाना उचेहरा के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार हो कर रीवा जा रही थी। बायपास पर सरस्वती आवासीय विद्यापीठ के मोड़ के पास बाइक फिसली और मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। उसी वक्त पीछे से आ रहे ट्रक नंबर MP19 HA 5146 के पहिए फूलमती को रौंदते हुए गुजर गए।

हादसे के बाद यहां भीड़ जमा हो गई और बायपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। सूचना मिलने पर सीएसपी महेंद्र सिंह,टीआई सिटी कोतवाली भूपेंद्रमणि पांडेय और टीआई कोलगवां सुदीप सोनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा जबकि घायल बेटे को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें