फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: संदीप सोनी रहेंगे श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक, हाल ही में बनाया गया था निवाड़ी अपर कलेक्टर

Fri, 15 Mar 2024 12:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सामान्य प्रशासन विभाग ने नए आदेश में संदीप सोनी को दोबारा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रशासक बनाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त प्रभार के रूप में उज्जैन विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
संदीप कुमार सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

9 मार्च 2024 को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक संदीप कुमार सोनी को मंदिर के प्रशासक पद के साथ ही उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से हटाकर निवाड़ी का अपर कलेक्टर बना दिया गया था। 

विज्ञापन


इसके बाद से श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब तक दर्शन से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं का ठीक ढंग से संचालन करने वाले प्रशासक को अचानक हटाया जाना किसी की समझ में नही आ रहा था। लेकिन, गुरुवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने नए आदेश जारी किए जिसमें संदीप सोनी को दोबारा से श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रशासक और अतिरिक्त प्रभार के रूप में उज्जैन विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें