फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दूल्हा-दुल्हन का गोत्र एक, भाई-बहन बताकर दो फेरे होने के बाद रुकी शादी

Thu, 20 Jun 2019 11:42 AM IST
Priyesh Mishra अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के अशोकनगर में आयोजित एक शादी में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब शादी के मंडप में दो फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन को भाई बहन बता दिया गया। विवाद बढ़ने पर शादी को रोकना पड़ा। 
विज्ञापन


दरअसल, दलील यह दी जा रही थी कि दोनों के गोत्र एक हैं इसलिए ये आपस में भाई-बहन हुए। हालांकि, वर पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे को घोड़ी पर न लाने को लेकर विवाह रोकी गई है। 

कोलारस के रामगढ़ चक्क निवासी परमा आदिवासी के बेटे खुशालीराम की शादी ईसागढ़ के ओडिला निवासी मोहर सिंह की बेटी सबीना के साथ तय हुई थी। लगभग 30 बाराती ट्रैक्टर-ट्राली से 17 जून को ईसागढ़ के ओडिला पहुंचे।
विज्ञापन


शादी में फेरे की रस्म के समय वधु पक्ष के लोगों ने कहा कि दूल्हे और दुल्हन के मामा दोनों का गोत्र नकटेले है जिससे दोनों भाई-बहन हुए। विवाद बढ़ने के बाद शादी को रोक दिया गया और दहेज का सामान भी उतार लिया। जिसके बाद मामला पुलिस में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें