पुलिस जैसे रुतबे व प्रभाव वाले विभाग में ऐसी सादगी आमतौर पर नजर नहीं आती है, लेकिन मप्र के एसडीओपी संतोष पटेल ने यह साबित कर दिया है कि वे पद, प्रतिष्ठा व प्रदर्शन के दौर में भी संस्कृति व परंपरा का पूरा खयाल रखते हैं।
दिखावे व प्रदर्शन के इस दौर में जब सादगी भरी शादी के किस्से सामने आते हैं तो चहुंओर सराहना होना ही है। ताजा मामला मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के एसडीओपी संतोष पटेल की सादगीपूर्ण शादी का है। उनकी पन्ना में शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें डीएसपी साहब शादी के बाद अपनी पत्नी को साइकल पर आगे बैठाकर अपने घर लाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस जैसे रुतबे व प्रभाव वाले विभाग में ऐसी सादगी आमतौर पर नजर नहीं आती है, लेकिन मप्र के एसडीओपी संतोष पटेल ने यह साबित कर दिया है कि वे पद, प्रतिष्ठा व प्रदर्शन के दौर में भी संस्कृति व परंपरा का पूरा खयाल रखते हैं। आधुनिकता के दौर में उन्होंने अपनी शादी में परंपराओं का पूरा खयाल रखा है।
एसडीओपी पटेल ने शादी में हिंदू समाज की वैवाहिक परंपराओं का पूरा पालन किया। दूल्हे के रूप में उन्होंने अपने सिर पर खजूर के पेड़ के पत्तों का मौर बांधा। दुल्हन ने भी भारतीय परिधान में सीधे पल्ले की चुनरी पहन रखी थी। दूल्हा-दुल्हन को लाने ले जाने में भी कार नहीं बल्कि पालकी का ही इस्तेमाल किया गया।