फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: रानगिर माता मंदिर में महिला ने की पुजारी की पिटाई, आपत्तिजनक बातें करने का लगाया आरोप

Thu, 10 Apr 2025 09:57 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के रानगिर माता मंदिर में महिला ने पुजारी अनिल शास्त्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाकर मारपीट की। घटना CCTV में कैद हुई। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि पुजारी ने आरोपों को साजिश बताया। पुलिस ने अनिल शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के रहली थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध रानगिर माता मंदिर परिसर में महिला ने पुजारी की धुनाई कर दी। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुजारी थाली लेकर भागते हुए दिख रहे हैं। मामले में महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने अनिल शास्त्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वीडियो 8 अप्रैल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, रानगिर माता मंदिर परिसर में पंडित अनिल शास्त्री मंदिर आने वाले भक्तों को कलावा बांधते हैं। घटना के दिन वह मंदिर परिसर में गेट के पास बैठे थे। तभी एक महिला आई और बातचीत करने के बाद अचानक मारपीट करने लगी। मारपीट होते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें-गर्भपात कराने पहले पीटा, फिर दो मंजिला छत से फेंका; दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक में चार गिरफ्तार
विज्ञापन


उन्होंने मुझसे आपत्तिजनक बातें बोली
घटनाक्रम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। महिला ने बताया कि मैं घर पर खड़ी थी। वे लोग आए और उन्होंने कहा कि कल सुबह मंदिर आना बात करना है। 8 अप्रैल को मंदिर पहुंचे तो उन्होंने हाथ पकडकर बैठा लिया। हमने कहा कि क्या बात करना है तो उन्होंने मुझसे आपत्तिजनक बातें बोलीं। उनकी बात सुनकर गुस्सा आया तो अनिल शास्त्री को पहले थप्पड़ मारे और फिर नारियल मारा। मामले में थाने पहुंचकर शिकायत की है। वह लगातार परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-लापरवाही से मजदूर की मौत, फिल्टर वाटर टैंक में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

मैंने छेड़छाड़ नहीं की, आरोप झूठे हैं
घटना सामने आने पर पंडित अनिल शास्त्री से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे साथ मारपीट नहीं हुई है। मंदिर में कई बार महिलाओं को देवी आती हैं। हम लोग उन्हें आगे बढ़ाते हैं। ऐसे में देवीजी आशीर्वाद के रूप में मार देती हैं। मैंने कोई गलत काम नहीं किया है।मेरे घर में भी बेटी है। मैं सभी का सम्मान करता हूं। मंदिर में पुजारियों के बीच आपसी मतभेद चल रहा है। हो सकता है कि मेरे खिलाफ कोई साजिश हो रही हो। मैंने महिला से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। यदि वह झूठा आरोप लगा रही होंगी तो माता उन्हें दंड देंगी और यदि मैं गलत हूं तो मां मुझे दंड देंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें