फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: विधवा बहू ने आशिक के साथ मिलकर ससुर को बनाया बंधक, चाकू की नोंक पर दस्तावेज छीने, बैंक खाता साफ

Wed, 17 Jun 2026 09:31 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

बीना में एक विधवा बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सगे ससुर को ही निशाना बना डाला। आरोप है कि बहू और उसके साथी ने चाकू की नोंक पर बुजुर्ग के दस्तावेज छीनकर उनके खाते से 5 लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बीना से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विधवा बहू ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर अपने ही सगे ससुर को ठगी और लूट का शिकार बना डाला। आरोपियों ने बुजुर्ग ससुर को चाकू की नोंक पर डराया-धमकाया और उनका मोबाइल व जरूरी दस्तावेज छीन लिए। इसके बाद शातिराना तरीके से एक नया यूपीआई अकाउंट बनाकर बुजुर्ग के बैंक खाते से करीब 5 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर बीना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी (महिला के दोस्त) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कलयुगी बहू फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीना थाना क्षेत्र के ग्राम हडकारी निवासी बुजुर्ग चतुर्भुज रैकवार को उनकी ही विधवा बहू और उसके साथी माखन मोगिया (निवासी गंजबासौदा) ने पहले अपने झांसे में लिया। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल और आवश्यक पहचान पत्र जबरन अपने कब्जे में ले लिए।

ये भी पढ़ें:  मां अस्पताल में भर्ती, बेटा घर के बाहर से खेलते-खेलते हुआ लापता; तीन थानों की पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग को भयभीत कर उनके ही दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मोबाइल पर एक नया यूपीआई अकाउंट एक्टिवेट कर लिया और उनके बैंक खाते से कुल 5 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। सगे रिश्तेदार द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिए जाने से इलाके में हर कोई हैरान है।

ठगी और लूट का अहसास होने पर पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत बीना थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। मामला सगे ससुर और बहू से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने भी पूरी गंभीरता दिखाई। थाना प्रभारी अनूप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी माधव उर्फ माखन मोगिया को दबोच लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी माखन मोगिया के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, एक मोटर साइकिल, कुछ नगदी और फरियादी के दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। वारदात की मास्टरमाइंड बहू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें