फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने दी उलाहना तो नाबालिग प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, 80% तक झुलसी

Fri, 14 Feb 2025 11:10 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

वैलेंटाइन डे के दिन एक नाबालिग युवती ने प्रेमी के कथित अपमानजनक व्यवहार से आहत होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। डॉक्टरों का कहना है कि युवती करीब 80 प्रतिशत जल चुकी है, और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
खुद को आग लगाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन डे के दिन एक नाबालिग युवती ने प्रेमी के कथित अपमानजनक व्यवहार से आहत होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे सागर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, युवती का 80 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है, और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


प्रेमी के अपमानजनक शब्दों से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम
घटना देवरी नगर के एक वार्ड की है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा एक युवक से प्रेम संबंध में थी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें युवक ने युवती को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इस अशोभनीय बातचीत से आहत होकर युवती ने घर के बाथरूम में खुद को आग लगा ली।

परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि युवती करीब 80 प्रतिशत जल चुकी है, और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान कर रही है और जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें