फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर में एक ही नंबर की दो बसें जब्त: एक भोपाल रोड पर मिली, दूसरी बेगमगंज में; परिवहन विभाग ने शुरू की जांच

Wed, 23 Sep 2026 08:43 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

त्योहारों के मद्देनजर सागर में परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान एक ही पंजीयन नंबर MP10P0603 वाली दो अलग-अलग यात्री बसें सामने आई हैं। एक बस सागर में और दूसरी रायसेन के बेगमगंज में जब्त की गई। दोनों के राहतगढ़ से संचालित होने की जानकारी सामने आई है। विभाग मामले की उच्चस्तरीय जांच कर रहा है।

विज्ञापन
परिवहन विभाग ने की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में त्योहारों के सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर के सख्त निर्देशों के अनुक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के मार्गदर्शन में प्रवर्तन अमले ने सोमवार को भोपाल रोड और शहरी मार्गों पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 32 वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध यात्री बस को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन


दो अलग-अलग जगहों पर एक ही नंबर की बसें जब्त
जांच के दौरान प्रवर्तन दल ने यात्री बस क्रमांक MP10P0603 को जब्त किया। इसी बीच बेगमगंज (जिला रायसेन) से संभागीय सुरक्षा जांच दल, भोपाल ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ठीक इसी पंजीयन क्रमांक MP10P0603 वाली एक अन्य बस को भी आज ही बेगमगंज में जब्त कर सुरक्षा के लिए थाने में खड़ा किया गया है। एक ही पंजीयन नंबर पर दो अलग-अलग बसों का संचालन अपने आप में एक बड़ा फर्जीवाड़ा है, जिसकी उच्च स्तर पर जांच की जा रही है।

राहतगढ़ से संचालित हो रहे थे दोनों वाहन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ही यात्री बसें मूल रूप से राहतगढ़ से संचालित हो रही थीं। सागर में पकड़ी गई बस राहतगढ़ से सागर रूट पर चल रही थी, जबकि बेगमगंज में जब्त की गई बस राहतगढ़ से बेगमगंज के बीच यात्रियों को ढो रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल
विज्ञापन


सख्त कानूनी कार्रवाई होगी
एक ही पंजीयन क्रमांक से दो भिन्न-भिन्न बसों का अवैध संचालन किए जाने से परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग अब यह पता लगाने में जुट गया है कि इनमें से असली और वैध बस कौन सी है और फर्जी नंबर प्लेट या दस्तावेजों के सहारे कौन सी बस चलाई जा रही थी। इस गंभीर मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें