फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भिड़े दो सगे भाई, मां के मुंह पर मारी लात; मरीजों में मची दहशत

Thu, 04 Jun 2026 10:28 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बुजुर्ग महिला के दो बेटों के बीच देर रात मारपीट हो गई। विवाद तब शुरू हुआ जब एक बेटे ने अपनी मां को लात मार दी। वार्ड में हंगामे के दौरान न सुरक्षा गार्ड मौजूद थे, न अस्पताल स्टाफ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। 
विज्ञापन
अस्पताल में मारपीट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार देर रात आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक महिला के दो बेटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक भाई ने दूसरे को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। इस दौरान वार्ड में चीख-पुकार मच गई और वहां भर्ती अन्य मरीजों व उनके परिजनों में दहशत फैल गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस हंगामे के दौरान मौके पर न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद था और न ही अस्पताल का कोई कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचा।

विज्ञापन


मां के मुंह पर मारी लात, भड़क गया दूसरा भाई
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक बुजुर्ग महिला भर्ती है, जिसके पास उसके दो बेटे मौजूद थे। रात में किसी बात पर गुस्साए एक बेटे ने अपनी ही बीमार मां के मुंह पर लात मार दी। भाई की इस करतूत को देख दूसरा भाई आगबबूला हो गया और उसने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे वार्ड के भीतर ही आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

ये भी पढ़ें-  कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान के हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भांजी की शादी के लिए लौट रहे थे
विज्ञापन


भगवान भरोसे सुरक्षा: नदारद रहे गार्ड और स्टाफ
जिस वक्त वार्ड में यह खूनी संघर्ष चल रहा था, वहां भर्ती मरीज और उनके तीमारदार डर के मारे कांप उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे थी। रात के वक्त न तो कोई सुरक्षाकर्मी वहां तैनात था और न ही अस्पताल का कोई स्टाफ मौके पर पहुंचा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। काफी देर तक वार्ड में यह ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन


पहले भी उठ चुके हैं सवाल, सोने का वीडियो हुआ था वायरल
जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह कोई पहला मामला नहीं है। अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की भारी कमी लंबे समय से बनी हुई है। इससे पहले भी वार्डों में मरीजों के परिजनों और असामाजिक तत्वों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में ड्यूटी के दौरान एक सुरक्षा कर्मी के आराम से सोने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद भी प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया।


अस्पताल में मारपीट

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें