फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 03 Sep 2024 10:36 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही युवक की तबियत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इलाज के दौरान युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक को सीने में दर्द होने पर उसके परिजन क्लीनिक लाए थे। मामले में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बता दें कि सागर के मकरोनिया चौराहे पर स्थित क्लीनिक पर इलाज कराने गए एक 25 वर्षीय युवक की इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग जमा हो गए। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।मृतक के मामा के बेटे गजेंद्र अहिरवार ने बताया कि बुआ के बेटे पुष्पेंद्र के सीने में दर्द उठा था। वह स्वयं बाइक चलाकर मां के साथ मकरोनिया चौराहे पर डॉ. खत्री की क्लीनिक पर पहुंचा और इलाज कराया। इलाज में डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसे घूमने की सलाह दी।

इसी दौरान घूमते समय पुष्पेंद्र चक्कर आने से जमीन पर गिर गया। उसके मुंह से झाग जैसा निकलने लगा। यह देख डॉ. खत्री ने उसे एक दवा पिलवाई, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल डॉ. विक्रम जैन के यहां भेज दिया गया। वहां से उन्होंने जिला अस्पताल ले जाने का बोला। जब परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि डॉ. खत्री ने इलाज में लापरवाही की है। इस कारण पुष्पेंद्र की मौत हुई है।घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं, मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें