सागर जिले में नरयावली थाना की पुलिस चौकी जरूवाखेड़ा अंतर्गत बीती सोमवार रात बकरी चोरों ने एक किसान के घर से चार बकरियां चुरा ली। विरोध करने पर किसान तथा उसकी पत्नी को घायल कर दिया और बकरियां लेकर फरार हो गए।
जरूआखेड़ा गांव के रहने वाले कडोरी रैकवार ने बताया कि रात लगभग दो बजे अज्ञात चोर किसी फोर व्हीलर वाहन से आए और घर की दहलान में बंधी नौ बकरियों की रस्सी खोलकर वाहन में चढ़ा लिया। तभी अचानक बकरी मलिक कडोरी रैकवार और उसकी पत्नी फूलबाई की नींद खुल गई और बाहर आकर देखा जिन्हें देखकर कर चोर भागने लगे। तभी दोनों ने वाहन के दोनों तरफ खिड़कियों में से चोरों को जकड़ लिया। चोरों ने वाहन को आगे बढ़ा दिया, जिसमें दोनों को दूर तक घिसट जाने से फूलबाई के गर्दन और कमर में गंभीर चोट आई है।
साथ ही कडोरी रैकवार को भी चोट आई है, जिसकी सूचना जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों की सागर बीना रोड पर तलाश की। लेकिन चोर जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जो अपने साथ चार बकरियों को ले गए। घटना में घायल फूलबाई और कडोरी रैकवार को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी पुलिस वीडियो फुटेज तलाश कर रही है।
बकरियों की चोरी
बकरियों की चोरी
बकरियों की चोरी