फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: झील पर बना एलिवेटेड कॉरिडोर बना सुसाइड पॉइंट, झील में छलांग लगाकर एक युवती ने की आत्महत्या

Mon, 13 Jan 2025 07:20 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर की लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यह सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। सोमवार को 28 वर्षीय युवती ने झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जनवरी में यह दूसरी घटना है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है। 
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था की कमी इसे सुसाइड प्वाइंट में बदल रही है। सोमवार को बड़ी बाजार निवासी 28 वर्षीय युवती ने कॉरिडोर से झील में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। युवती की चप्पल और स्कूटी कॉरिडोर पर मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्चिंग शुरू की और झील से शव बरामद किया।

इस घटना ने जनवरी माह में 10 दिनों के अंदर दूसरी बार शहर को झकझोर दिया है। इससे पहले 4 जनवरी को मकरोनिया रजाखेड़ी की एक युवती ने इसी स्थान से छलांग लगाई थी।

कॉरिडोर की सुरक्षा पर सवाल

विज्ञापन

झील के सौंदर्य में चार चांद लगाने वाला यह कॉरिडोर अब कई परिवारों के लिए दु:ख का कारण बन रहा है। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था न होने से कोई भी आसानी से झील में छलांग लगा सकता है। प्रशासन ने अब तक ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
गोपालगंज थाना पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर मर्चुरी भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती की आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

परिजनों का दु:ख और प्रशासन से मांग

विज्ञापन

युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने और बाउंड्री को मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

 

आत्महत्या

 

आत्महत्या

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें