फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Accident: सड़क पर बैठे मवेशियों से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत

Tue, 25 Jun 2024 10:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar Accident: सागर रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक पहले सड़क पर खड़े गाय-बछड़े से टकराई, जिससे बछड़े की मौत हो गई, जबकि गाय घायल हो गई। 
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार, रहली के साग़र रोड पर सर्वोदय पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसे में हो गया, जिसमें रहली के पटना बुजुर्ग निवासी हिमांशु मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु देर रात अपने घर का काम करके वापस गांव पटना बुजुर्ग लौट रहा था, तभी सर्वोदय पेट्रोल पंप के पास सड़क बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में हिमांशु की गाड़ी मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित हो गई और लाइट के पोल से जा टकराई। हिमांशु की इसमें मौके पर ही मौत हो गई। घटनाक्रम के बाद पटना बुजुर्ग गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


सड़क में बैठे मवेशियों ने ले ली युवक की जान
रहली के सागर रोड पर सर्वोदय पेट्रोल पंप के पास सड़क पर आवारा मवेशी बैठे हुए थे। मवेशियों को बचाने के चक्कर में मृतक युवक हिमांशु की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और लाइट के पोल से टकरा गई। इसमें हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया, जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवक बाइक से जा रहा है, तभी अचानक उसे सामने सड़क में बैठे मवेशी दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें