फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: शिक्षकों पर हुई कार्रवाई के विरोध में लामबंद हो रहे शिक्षक, संघ ने खुरई एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Nov 2024 07:55 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में शिक्षकों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कलेक्टर द्वारा आठ शिक्षकों को निलंबित किया गया, जिसमें खुरई के जनशिक्षक भोलाराम अहिरवार शामिल हैं। निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई के खिलाफ बीएसी और जनशिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
ज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में शिक्षकों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सागर कलेक्टर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर 8 शिक्षकों को निलंबित किया गया, जिसमें खुरई के जनशिक्षक भोलाराम अहिरवार का नाम प्रमुख है। प्रशासन ने निलंबन के बाद भोलाराम अहिरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए, जिससे बीएसी और जनशिक्षक समुदाय में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


बीएसी और जनशिक्षकों ने बुधवार को कलेक्टर के नाम एसडीएम खुरई रवीश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना अन्य पक्ष की सुनवाई किए निलंबन की कार्रवाई की है, जो गलत है। जनशिक्षकों का कहना है कि अगर उचित जांच के बाद कार्रवाई नहीं की जाती, तो वे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बीती रात, प्रशासन द्वारा भोलाराम अहिरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया के खिलाफ जन शिक्षा केंद्र में पदस्थ बीएसी और जनशिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया। विरोध स्वरूप, उन्होंने देर रात थाने का घेराव किया और करीब 13 जनशिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा भी दे दिया। उनका कहना है कि इस मामले की उचित जांच की जाए और इसके बाद ही कोई कदम उठाया जाए, अन्यथा वे प्रशासन के एकपक्षीय फैसले का विरोध जारी रखेंगे।

शिक्षकों का कहना है कि यह पूरा मामला राजनीतिक दबाव या अन्य कारणों से उठाया गया है और बिना निष्पक्ष जांच के दोषियों पर कार्रवाई करना गलत है। यदि प्रशासन ने उनकी मांगों को न माना, तो विरोध का दायरा और बढ़ सकता है।

ज्ञापन सौंपते जनशिक्षक

 

ज्ञापन देने से पहले जनशिक्षकों ने रैली भी निकाली। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें