फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, नशे में गलत तरीके से छूता था, बुलाता था घर

Wed, 21 Aug 2024 07:19 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है वो शराब के नशे में स्कूल आता था और बच्चियों के साथ गलत व्यवहार करता था। 
विज्ञापन
सागर में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के खुरई की शासकीय एकीकृत पूर्व कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक सुपार्श्व कुमार मुल्ला जैन को छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि एक स्कूली छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुरई के शहरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। 

यह था मामला
खुरई के शासकीय एकीकृत पूर्व कन्या माध्यमिक शाला में पढ़ने वाली कक्षा पांचवीं की कुछ छात्राओं ने कुछ दिनों पहले अपने परिजनों से शिकायत की थी कि स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक सुपार्श्व कुमार मुल्ला जैन उनके साथ अश्लील हरकतें करता है और शराब के नशे में स्कूल आता है। उनको बुरी नीयत से छूता है और नशे की हालत में गले भी लगाता है। यहां तक कि घर ले जाकर अपनी दुकान से फ्री में कपड़े दिलाने का लालच भी देता है।  तब छात्राओं के परिजनों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने किया था निलंबित
इस मामले में शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था। शिक्षक को निलंबित कर उसे विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शाहगढ़ में अटैच किया गया था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें