फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: हैवान बेटे ने की 72 साल की मां की हत्या, डंडे से तब तक पीटा जब तक मर नहीं गई

Sat, 22 Jun 2024 11:19 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि मां और बेटे में विवाद हुआ था। इसके बाद वह रात में घर पहुंचा तो उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी थी। छोटा भाई अमोल घर से लापता था। मां के शव के पास एक डंडा पड़ा हुआ था।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के देवरी कला थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक बेटे ने 72 साल की बुजुर्ग मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम कमल रानी (72) पति मनमोद लोधी है। वह अपने छोटे बेटे अमोल सिंह (40)  के साथ घर में अकेली रहती थी। अमोल आदतन शराबी है। उसका 15 साल पहले पत्नी से छोर छुट्टी (तलाक) हो चुका था। बताया जा रहा है कि युवक प्रतिदिन शराब पीकर मां के साथ विवाद करता था। उसका एक भाई और है जो इसके घर से थोड़ी दूर रहता है। 

आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि मां और बेटे में विवाद हुआ था। इसके बाद वह रात में घर पहुंचा तो उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी थी। छोटा भाई अमोल घर से लापता था। मां के शव के पास एक डंडा पड़ा हुआ था।  
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार बेटे की तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें