हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज हम आपको मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक ऐसे अनोखे मंदिर से रूबरू करा रहे हैं, जिसकी कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आर्मी कैंट क्षेत्र में स्थित ‘परेड वाले हनुमान जी’ का मंदिर अपनी अद्भुत कथा और चमत्कारी प्रतिमा के कारण देशभर के श्रद्धालुओं, खासकर सैन्य कर्मियों के बीच अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है।