फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: किसानों को बंटने आईं खाद की बोरियों ले उड़े चोर, सुबह ताले टूटे देखे तो चोरी का पता चला

Thu, 20 Jun 2024 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर

सार

सागर जिले में सरकारी दुकान में सेंध लगाकर चोर खाद की बोरियां उठा ले गए। 102 बोरी चोरी जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सागर जिले की इस दुकान से खाद की बोरियां चोरी हुई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी तक तो घरों में सेंध लगाकर नगदी और जेवरात चोरी कर रहे थे। अब तो चोर सरकारी खाद दुकान में भी सेंध लगाने लगे हैं। ताजा मामला जैसीनगर थाना अंतर्गत पडरई गांव में स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति दुकान से सामने आया है, जहां बीती रात अज्ञात चोर दुकान का चैनल तोड़कर 102 खाद की बोरियां ले उड़े।
विज्ञापन


दुकान के प्रबंधक भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि आपकी सहकारी दुकान के ताले टूटे हैं, मौके पर पहुंचकर देखा तो 102 बोरियां डीएपी खाद की गायब मिलीं। जिनकी कीमत 1,37,700 है। उन्होंने जैसीनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें