फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: सागर में बम मिलने से मचा हड़कंप, सेना की फायरिंग रेंज के नजदीक अक्सर मिलते हैं बम

Wed, 19 Jun 2024 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर

सार

सागर के सैन्य क्षेत्र से लगे इलाके में जिंदा बम मिला है। बम मिलने की खबर से आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया है। 
विज्ञापन
सागर में बम मिलने से लोग डरे हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में सेना का बिना चला बम मिला है। इसे देखते ही आसपास हड़कंप की स्थिति बन गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलवाया। 
विज्ञापन


बता दें कि सागर जिले की सुर्खी थाना क्षेत्र की बिलहरा पुलिस चौकी अंतर्गत समनापुर गांव के हार प्लांटेशन एरिया में बम मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई। लोगों ने बम की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। समाचार लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ता नहीं पहुंचा था।

गौरतलब हो कि जहां पर बम मिला है उसके पास ही भारतीय सेना की फायरिंग रेंज लगी हुई है, जिससे कि इलाके मैं इस तरह के बम अक्सर मिलते रहते हैं। 
इस बम के बारे में विस्तृत जानकारी बम निरोधक दस्ते के आने के बाद मिल पाएगी। बताया गया है कि बम की सूचना पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ते को दे दी गई है और उसके द्वारा ही बम की पहचान कर उसे नष्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें