फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: बस ने साइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौके पर मौत तो पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 11 Jan 2024 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर

सार

सागर में भीषण सड़क हादसा हो गया। बस ने साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए चक्काजाम भी किया। 
विज्ञापन
सागर में हादसे के बाद गुस्साए लोग सड़क पर आ गए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। उनकी साइकिल को बस ने टक्कर मार दी। पति ने मौके पर दम तोड़ दिया तो पत्नी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे सागर-छतरपुर रोड पर बंडा थाना क्षेत्र के क्वायला गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है की चौरसिया ट्रेवल्स की बस शाहगढ़ से सागर तरफ आ रही थी। इसी दौरान उसने साइकिल से जा रहे दंपति को क्वायला गांव के पास टक्कर मार दी। दंपति बंडा में पठारी गांव के रहने वाले हैं। वे लकड़ी बीनने का काम करते हैं। दोनों साइकिल से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया। इसमें पति कल्याण सौर की मौके पर मौत हो गई वहीं पत्नी दीपरानी सौर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

घटना से गुस्साए लोगों ने बस को रोक लिया और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची बंडा पुलिस ने परिजनों और लोगों को समझाया। इसके बाद स्थानीय प्रतिनिधियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पति-पत्नी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें