फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Road Accident: सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे हिन्नपुर गांव के पास सड़क हादसा, ट्रक-बाइक की टक्कर में 2 की मौत

Fri, 05 Apr 2024 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar Road Accident: सागर जिले से होकर गुजरने वाले सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे पर हिन्नपुर गांव के समीप सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में जैसीनगर थाना अंतर्गत सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे-15 हिन्नपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, तरबूज से भरा ट्रक सिलवानी की ओर से आ रहा था। वहीं, बाइक सवार जैसीनगर की ओर से आ रहे थे। तभी हिन्नपुर गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया। वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।

सूचना मिलने पर जैसीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें