फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: ज्वेलरी शॉप से महिलाओं ने पायलों का डिब्बा किया पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Thu, 19 Oct 2023 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: सागर के मकरोनिया में इन दिनों दुकानों से चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। हाल ही में चार महिलाओं ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और यहां से पायलों का डिब्बा चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के उपनगरीय मकरोनिया में चार महिलाओं के एक ग्रुप ने सोने चांदी की दुकान से चांदी की पायल का एक बॉक्स पार कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई,अब फुटेज के सहारे पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है। दुकान संचालक ने चोरी हुई पायलों की अनुमानित कीमत तीस हजार रुपए बताई है।
विज्ञापन


ग्रामीण वेशभूषा में थीं महिलाएं 
सागर में दुकानों से सामान चुराने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। मकरोनिया स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर आई चार महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर चांदी की पायलों से भरा बॉक्स चोरी कर लिया और दुकान से रफूचक्कर हो गईं, पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मकरोनिया थाने में इसकी शिकायत की गई है। मकरोनिया चौराहे पर अवंती बाई कॉम्लेक्स स्थित बालाजी ज्वेलर्स पर अमित सोनी अपने चाचा के साथ दुकान पर बैठा था, दोपहर में चार महिलाएं खरीदी करने दुकान पर आयी, उन्होंने पायल दिखाने के लिए कहा अमित ने तीन चार बॉक्स पायल के दिखाए, इसी दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल ज्वेलरी दिखाने कहा, पायल को देखते वक्त एक महिला ने धीरे से पायल से भरे बॉक्स को उठाकर नीचे कपड़ो में छिपा लिया, कुछ देर में महिला सामान लिए बगैर निकल गई, जब अमित ने पायल के बॉक्स गिने तो एक बॉक्स कम निकला, सीसीटीवी कैमरा देखा तो उसमें एक महिला बॉक्स छिपाते हुए दिखी, महिला आठ जोड़ी पायल के बॉक्स को चुरा ले गई। इनकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए  है। अमित ने मकरोनिया थाने में चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई है,पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में नजर आईं संदिग्ध
दुकान के संचालक अमित सोनी ने बताया कि तीन से चार बॉक्स महिलाओं को दिखाए और महिलाओं के जाने के बाद एक बॉक्स कम दिखा तो उन्होंने तत्काल ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया,जिसमें महिलाएं बॉक्स चोरी कर रफूचक्कर हो गयी, घटना की जानकारी दुकान संचालक ने मकरोनिया पुलिस को दी हैं, जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा तत्काल ही संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है, फिलहाल मकरोनिया पुलिस आरोपियों की तालाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें