फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, परिजनों के आरोप के बाद क्लीनिक सील

Tue, 19 Sep 2023 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही मौत हो गई। फिलहाल, आरोप के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला के हाथ में दर्द होने से इलाज करने के लिए डॉक्टर सर्वेश जैन की क्लीनिक पर गए थे। जहां डॉ ने महिला को इंजेक्शन लगाया, इंजेक्शन लगाते ही महिला बेहोश हो गई। बेहोश होते ही डॉक्टर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


महिला के परिजनों का आरोप है कि पार्वती लोधी के हाथ में दर्द था। इलाज के लिए सागर के विजय टाकीज रोड पर डॉक्टर सर्वेश जैन की क्लीनिक पर लेकर आए थे। डॉक्टर सर्वेश जैन ने महिला को इंजेक्शन लगाया और महिला बेहोश हो गई। महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर उसे अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल इलाज करने के लिए पहुंचे। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन डॉक्टर के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइए दी।

परिजनों की मांग के बाद डॉक्टर की क्लीनिक को सील कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में गोपालगंज थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया, कैंट थाना क्षेत्र के बरखेड़ा खुमान गांव की महिला पार्वती लोधी डॉक्टर सर्वेश जैन के यहां परिजनों के साथ इलाज कराने आई थी। जहां इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई है। परिजनों की जो मांगे हैं, उन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सीएसपी ने निष्पक्ष जांच का दिया परिजनों को भरोसा
महिला की मौत के बाद परिजन निजी अस्पताल के सामने शव रखकर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। परिजन डॉक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े थे। मौके पर सीएसपी पहुंचे, परिजनों से बात की परिजनों की जो मांगी थी, उन पर निष्पक्ष जांच करने की बात कही। तब जाकर परिजनों ने जाम खोला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें