फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दवा लेने जा रहे थे

Fri, 05 Apr 2024 02:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस के अनुसार ग्राम डाबरी राहतगढ़ के रहने वाले बाइक सवार दवाई लेने के लिए आए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा मढ़ा मंदिर के सामने हुआ है, जहां ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 15 एनएफ 5575 एचएफ पर सवार सोनु पिता मंशाराम पटेल (27)  और बलराम पिता हीरालाल पटेल (50) भोपाल तिराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले भेजा, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। पोस्ट मार्टम के दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

पुलिस के अनुसार ग्राम डाबरी राहतगढ़ के रहने वाले बाइक सवार दवाई लेने के लिए आए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें