फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: रहली के जैन मंदिर में चोरी, मूर्तियों और कीमती सामान चुरा ले गए चोर, केस दर्ज

Tue, 30 Jul 2024 10:24 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

जैन समाज के सदस्यों ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। समाज के लोगों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
जैन मंदिर में चोरी की वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के रहली क्षेत्र के हरदी गांव में स्थित एक प्राचीन जैन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात की है। चोरों ने मंदिर के दो दरवाजों की सांकले तोड़कर भगवान की मूर्तियों समेत कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


चोरों ने मंदिर में घुसकर भगवान की दो मूर्तियां, छत्र, सिंहासन, मेरु, अष्टधातु, चांदी के बर्तन और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुरा लिया। घटना से जैन समाज में आक्रोश है।

जैन समाज के सदस्यों ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गढ़ाकोटा सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सचिन बैशाखिया, उपाध्यक्ष अरविंद ऊमरा, प्रवक्ता विक्की जैन, बबलू सिंघई, कल्पेश जैन, मनोज जैन, सुनील हरदी, और अन्य समाज के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें