फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ्फ ये महंगाई: बारिश में महंगी हुई सब्जी तो दीवार में सेंध लगाकर अदरक-लहसुन चुरा ले गए चोर, पुलिस भी हैरान

Fri, 12 Jul 2024 08:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के देवरी कला में कृषि उपज मंडी में एक सब्जी व्यापारी की गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गोदाम की दीवार पर चोरों ने लगाई सेंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के मौसम में सब्जियों की कीमत आसमान को छू रही है। खास तौर पर लहसुन और अदरक के भाव पूरे शबाब पर हैं। 

विज्ञापन

यही वजह है कि चोरों ने सब्जियों पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। देवरी कला कृषि उपज मंडी में एक व्यापारी के गोदाम की दीवार तोड़कर चोरों ने लहसुन और अदरक पर हाथ साफ कर दिया।

सब्जी व्यापारी प्रताप सिंह लोधी ने बताया कि दुकान गोदाम का ताला खोलकर जब देखा तो गोदाम की पिछली दीवाल में होल करके चोरों ने करीब तीन कुंटल लहसुन और 20 किलो अदरक चोरी कर लिया है। चोरी हुए माल की कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसान का माल बिक्री के लिए गोदाम में रखा रहता है। जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। व्यापारी ने कहा कि मंडी में चौकीदार होने के बावजूद भी गोदाम में सामान सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में आए दिन चोरी की वारदात  होती रहती हैं। इस संबंध में मंडी कर्मचारियों को कहना है कि चोरों ने मंडी परिसर की बाउंड्री बाल ध्वस्त कर दी। कई जगह तोड़फोड़ कर दी है। बार-बार सुधरवाया जाता है फिर भी वह क्षतिग्रस्त कर देते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें