फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: काम से घर लौटा पति तो फंदे से लटकती मिली पत्नी, पलंग पर पड़ा था बेटी का शव, जताई हत्या की आशंका

Sat, 28 Dec 2024 12:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के खुरई स्थित आंबेडकर वार्ड में एक नवविवाहिता स्वाति लोधी का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी एक वर्षीय बेटी नाव्या लोधी का शव पलंग पर मृत अवस्था में पाया गया। घटना के समय पति काम पर था। महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के खुरई के आंबेडकर वार्ड में एक कमरे में मां और बेटी के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला वहीं उसकी एक साल की बेटी पलंग पर मृत अवस्था में मिली। मृतका के परिजनों ने आशंका जताई है पहले मां ने अपनी बेटी की हत्या की होगी और फिर खुद भी फंदे पर लटक गई। इस बड़ी घटना को अंजाम देने के पीछे महिला के पेट से जुड़ी समस्या को बताया जा रहा है

विज्ञापन


मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका 
जानकारी के अनुसार खुरई शहरी थाना क्षेत्र के आंबेडकर वार्ड स्थित कंपनी कुआं के पास स्वाति लोधी का शव फंदे पर लटका मिला था, जबकि उसकी एक साल की बच्ची नाव्या लोधी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। घटना के समय पति काम पर गया हुआ था। कुछ देर बाद महिला का पति हेमंत लोधी घर आया तो अपनी पत्नि को फंदे पर लटका पाया, जबकि उसकी बेटी का शव पलग पर पड़ा मिला। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा और नायब तहसीलदार ने आकर जांच शुरू कर दी है। पत्नी और बेटी की मौत के बाद पति का बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने लड़की के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी है। मायके वालों के आने के बाद ही पीएम कराया जाएगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें