फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: बुजुर्ग मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, डंडे से पीट-पीटकर मर डाला

Sun, 23 Jun 2024 09:21 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर की देवरी पुलिस ने मां की हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के रुपये नहीं देने पर मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा में शुक्रवार रात 72 साल की मां की पीट पीटकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटा मां की हत्या करने के बाद से फरार हो गया था। 

विज्ञापन

 
जानकारी अनुसार के आरोपी शराब पीने का आदी और आदतन अपराधी है। वह अपनी मां के साथ घर में अकेला रहता था। शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगने को लेकर उसका आए दिन झगड़ता होता रहता था। शुक्रवार रात को भी आरोपी ने शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगे, लेकिन उसने रुपये देने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और शराब के नशे में आरोपी अमोल लोधी ने मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

मां की हत्या की सूचना उसके बड़े लड़के ने देवरी पुलिस को दी थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और केस दर्ज कर  आरोपी की तलाश शुरू की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोापी बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें