फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, दो घायल

Sun, 23 Jun 2024 08:30 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Sagar News: हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में वाहनों की तेज रफ्तार लगातार सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। ऐसे ही वाहन चालकों की वजह से लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। जिले के बंडा से ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां संजय नगर कॉलोनी के पास पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को बाइस सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकरी के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी प्रेमनारायण मिश्रा पैदल बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ग्राम बम्होरी खुर्द निवासी बाइक सवार कन्हैया अहिरवार और मूल चंद्र अहिरवार भी हादसे में घायल हो गए।  
 
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेम नारायण मिश्रा को जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें