फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कुएं में गिरा नौ फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

Mon, 25 Sep 2023 04:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

कुएं में जैसे ही ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा, तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मगरमच्छ को कुएं में से बाहर निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के महाराजपुर में तीन दिन पहले कुएं में गिरे नौ फीट लंबे मगरमच्छ का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। कुएं में जैसे ही ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा तो वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को कुएं से बाहर निकाला।

विज्ञापन


दरअसल, ग्राम पंचायत महाराजपुर के पनारी रोड पर प्रदीप सेन के खेत में बने कुएं में मगरमच्छ गिर गया था। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। कुएं में रस्सियां डालकर मगरमच्छ को बांधा गया, जिसके बाद करीब 30 फीट गहरे कुएं से मगरमच्छ को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू में वन विभाग को करीब एक घंटे की मश्क्कत करने के बाद कुएं से मगरमच्छ को बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद विभाग की टीम मगरमच्छ को साथ लेकर रवाना हो गई। मगरमच्छ को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के तालाब में छोड़ दिया गया।

तीन दिन से कुएं में पड़ा था मगरमच्छ
खेत में बने कुएं में तीन दिन पहले मगरमच्छ गिर गया था। किसान जब खेत पर पहुंचा तो उसकी कुएं में नजर पड़ी और उसने देखा तो उसके अंदर मगरमच्छ था। किसान ने आसपास के लोगों को बुलाया और फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग की टीम ने रस्सियों की मदद से मगरमच्छ को ऊपर खींच, इसके बाद लकड़ियों से मगरमच्छ को बांधकर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व ले जाया गया। जहां उसे छेबला वाला तालाब में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें