फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सामान्य सभा की बैठक, चयनित प्रतिनिधियों के पति और परिजन नहीं हो सके शामिल, प्रवेश पर लगाई रोक

Sun, 30 Jun 2024 04:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

जनपद सीईओ आरजी अहिरवार ने कहा कि नियमों के आधार पर चुने गए प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल किया गया। उनके पतियों और परिजनों को बैठक से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
सामान्य सभा की बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की रहली जनपद की सामान्य सभा की बैठक इस बार कुछ अलग रही। बैठक में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के परिजनों और पतियों को प्रवेश नहीं दिया गया। अब तक अधिकांश चयनित जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति तथा परिजन इन बैठकों में शामिल होते थे।  

विज्ञापन


इस बार की बैठक जनपद अध्यक्ष रश्मि कपस्या की अध्यक्षता में जनपद सभागार में संपन्न हुई। मीडिया द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पतियों और परिजनों के बैठक में शामिल नहीं होने देने पर जनपद सीईओ से सवाल किया गया। जनपद सीईओ आरजी अहिरवार ने कहा कि नियमों के आधार पर चुने गए प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल किया गया। उनके पतियों और परिजनों को बैठक से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें